चंडीगढ़ , मई 01 -- शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सेक्टर-26 स्थित कारीगरी रेस्टोरेंट में एक विशेष क्यूलिनरी मास्टरक्लास आयोजित की। इस आयोजन का उद्देश्य शहर के फूड लवर्स को 'कारीगरी' के खास स्वाद से परिचित कराना और उन्हें पाक कला की बारीकियों की समझ देना था। मास्टरक्लास के दौरान करीब 100 प्रतिभागियों को कुकिंग की पूरी प्रक्रिया रॉ मैटेरियल के चयन से लेकर फूड प्लेटिंग और प्रेजेंटेशन तक की विस्तार से जानकारी दी गयी। शेफ ने बताया कि किसी भी डिश की सफलता सही सामग्री के चयन, उसकी गुणवत्ता और उनके संतुलित उपयोग पर निर्भर करती है।

उन्होंने फूड ब्लेंडिंग की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि किस फ्लेवर या सामग्री का किसके साथ बेहतर मेल होता है, इसे समझना ही असली कुकिंग स्किल है। साथ ही, प्लेटिंग और फ्लेवर बैलेंस को उन्होंने डिश को खास बनाने का प्रमुख तत्व बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने न सिर्फ विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया बल्कि नयी कुकिंग तकनीकों और ट्रेंड्स के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर मिलेट्स पैनकेक और ठेठा पनीर जैसे व्यंजनों को बनाने की विधि भी सिखाई गयी।

यह आयोजन शहर के फूड प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ जहां स्वाद के साथ सीखने का भी अनूठा अवसर मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित