चंडीगढ़ , अक्टूबर 11 -- चंडीगढ़ के मंदिरों में नवरात्र के अवसर पर रौनक बढ़ गयी है। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रों का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
नवरात्र से एक दिन पहले ही पितृ पक्ष यानी श्राद्ध समाप्त हुए हैं। हिंदू धर्म में श्राद्ध का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध तथा दान-पुण्य किया जाता है। लोग अपने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति में धार्मिक कार्य करते हैं।
नवरात्र के नौ दिनों के बाद दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन जाएगा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, रावण के साथ युद्ध और अंत में रावण वध की कथा का मंचन किया जाता है। दशहरे पर रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित