चंडीगढ़ , अक्टूबर 11 -- चंडीगढ़ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे तक मौसम साफ रहा, लेकिन इसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस की गई।

मौसम विभाग ने पहले ही अगले एक से दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई थी। रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहा और बाद में हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की खबरें सामने आई हैं। विभिन्न स्थानों से बारिश की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित