चंडीगढ़ , अगस्त 01 -- भारतीय जनता पार्टी के संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पावन मिट्टी के कलश का शनिवार को चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ कलश लेकर पहुंची टोली का अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद चंडीगढ़-पंजाब सीमा से सेक्टर-32 स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। गुरु रविदास जी के जयघोष और सामाजिक समरसता के संदेश से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित