भोपाल , अप्रैल 17 -- रेलवे ने समर सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल होकर संचालित चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 20494/20493 चंडीगढ़-मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से 20 अप्रैल 2026 को तथा मदुरई से 22 अप्रैल 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
इस अतिरिक्त कोच के लगने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को संतुलित करने में मदद मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा यात्रा संबंधी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र का उपयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित