चंडीगढ़ , अगस्त 11 -- पूरे देश में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मेयर सौरभ जोशी, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली।
इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों प्रतिष्ठानों व संस्थानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित