चंडीगढ़ , अक्टूबर 31 -- चंडीगढ़ शहर की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी रोकने के लिए यूटी प्रशासन ने नई पहल की है। संस्कृति विभाग ने इस संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार किया है। इसके तहत विदेश में चंडीगढ़ की किसी हेरिटेज वस्तु की नीलामी की जानकारी मिलते ही संस्कृति विभाग और पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे।

नई व्यवस्था के तहत एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय ऑक्शन हाउस के कैटलॉग और उनकी गतिविधियों पर नजर रखेगा। कैटलॉग में चंडीगढ़ से जुड़ी कोई हेरिटेज वस्तु दिखाई देने पर अधिकारी तुरंत पुलिस को सूचना देगा, ताकि एफआईआर और कानूनी कार्रवाई समय रहते शुरू की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित