चंडीगढ़ , मई 10 -- चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-38 स्थित जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष कश्यप के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला ड्रग ओवरडोज से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

जानकारी के मुताबिक मनीष शनिवार को घर से शेव करवाने की बात कहकर निकला था। परिवार को रविवार को लड़की देखने जाना था, क्योंकि उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे लगातार फोन किए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिवार ने रातभर उसकी तलाश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित