चंडीगढ़ , जून 19 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और सीबीएसई दिशा-निर्देशों के तहत चंडीगढ़ प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी 42 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्किल इलेक्टिव (कौशल वैकल्पिक) पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय के विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ कौशल आधारित शिक्षा का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, मार्केटिंग, हेल्थ केयर, पर्यटन, फूड प्रोडक्शन, योग, फैशन स्टडीज़, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव समेत 30 कौशल पाठ्यक्रमों में से अपनी रुचि के अनुसार चयन कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित