चंडीगढ़ , मार्च 17 -- पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित परिसर में स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (एसओपीयू) के सदस्य जसनदीप पर फायरिंग से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आज शाम स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों के वनस्पति विज्ञान विभाग की पार्किंग के सामने जसनदीप सिंह पर दो राउंड गोलियां चला दीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बुधवार को यूनिवर्सिटी में सरताज सतिंदर का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसके चलते सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी दलबीर और सेक्टर-11 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके से पुलिस ने दो खाली खोल बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित