पुणे , अप्रैल 05 -- केन्द्रीय सूचना और प्रसारण सचिव चंचल कुमार ने यहां भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) और दूरदर्शन केंद्र का दौरा किया।

श्री कुमार का 1 अप्रैल, 2026 को पदभार संभालने के बाद इन संस्थानों का पहला दौरा था।

श्री कुमार ने इस दौरे के दौरान एफटीआईआई के कामकाज की समीक्षा की और परिसर का निरीक्षण किया। एफटीआईआई के कुलपति धीरज सिंह और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित