हरिद्वार, फ़रवरी 06 -- उत्तराखंड के रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में पुराने आपसी विवाद ने शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए टकराव में लाठी-डंडे चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम घोसीपुरा निवासी हाकम किसी काम से अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और आरोप है कि हाकम के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन दिलशाद मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस हमले में हाकम और दिलशाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित