चंडीगढ़ , नवंबर 07 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर आशीष कुमार घोष ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार आशा, शांति, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देने के साथ समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि प्रदेशवासी दिवाली का त्योहार पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील करते हुए हरित पटाखों का इस्तेमाल करने तथा ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाते समय पर्यावरण और दूसरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण का भी ध्यान रखना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित