जशपुर , मई 18 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझार स्थित घोघरा डैम में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला और उसकी आठ वर्षीय बेटी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बालाझार निवासी सुकांती तिग्गा (32) अपनी दो बेटियों के साथ घोघरा डैम नहाने एवं कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान नहाते समय सुकांती तिग्गा और उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा (8) अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

बताया गया कि बड़ी बेटी आराधना तिग्गा (10) ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मां-बेटी पानी में डूब चुकी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित