मऊ , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में घाघरा नदी नहाने के दौरान नदी में डूब रहे छोटे भाई को बचाने के चक्कर में उतरी दो सगी बहनों को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक पता नहीं चल सका है।

गौरतलब हो कि बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव से रामविलास यादव की पत्नी एक बेटा व दो बेटियों सहित घाघरा नदी स्नान करने गई थे। पानी में नहाने के दौरान लड़का अभय यादव गहरे पानी में डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख बड़ी बहन प्रियांशु 21 वर्ष नदी में कूद पड़ी और उसने भाई को पड़कर किनारे के तरफ धकेल दिया। लेकिन वह गहरे पानी में बहने लगी। बड़ी बहन को डूबते देख छोटी बहन प्रतिज्ञा 12 वर्ष भी नदी में उतर गई और दोनों बहने देखते-देखते घाघरा नदी में समा गई।

प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों के शव की तलाश की जा रही है जो अभी तक नहीं मिल पाया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि लगभग 30 घंटे अधिक समय बीत चुका है। बाढ़ राहत वाली टीम भी लगाई गई है, अभी एसडीआरएफ को बोला गया है। वह टीम भी कुछ देर में पहुंच जाएगी। उक्त बहादुर बच्चियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित