सतना , फरवरी 28 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के डुडहा के जंगल में एक युवक का रक्त रंजित शव मिला है।
शुरुआती जांच में पुलिस युवक की हत्या कर शव जंगल मे फेंके जाने की आशंका जता रही है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से हासिल जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कर ली गई है । बताया गया कि मृतक अनिल पटेल मैहर थाना क्षेत्र के अमदरा थाना क्षेत्र के गौरइया गांव का रहने वाला था। गत 24 फरवरी को वह घर से नगदी व सोने के कुछ आभूषण लेकर भाग गया था। कल उसका शव जंगल में मिला।
पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित