जालौन , जुलाई 05 -- उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में रविवार को गोहन थाना क्षेत्र के काशिमपुर गांव में एक सफाईकर्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

मृतक की पहचान रामप्रकाश सिंह (48) के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी पानकुंवर, दो पुत्र मान सिंह व शशिकांत सिंह तथा 17 वर्षीय पुत्री किरण हैं।

परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले परिवार के ही मिंटूराम, भाभी रानी और रवि से घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद रामप्रकाश सिंह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। उनका कहना है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस गोहन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित