मधेपुरा , जुलाई 10 -- बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक घर में आग लगने से नगदी, जेवर, बर्तन और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए तथा एक महिला झुलस गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित काशीपुर हाजी टोला निवासी मो. शमीम के घर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में घर में रखा नगदी, जेवर, बर्तन, अन्य घरेलू सामान तथा महत्वपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गए। घटना में एक महिला भी झुलस गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है।आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित