देहरादून , जुलाई 30 -- उत्तराखंड के देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार शाम बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित