देहरादून , अगस्त 12 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रितेश क्षेत्री के नेतृत्व में बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के संबंध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि ऊर्जा निगम निदेशक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अत्यधिक विद्युत बिल आने की शिकायतों को उठाया। उन्होंने मांग की कि लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए तथा जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिल अचानक अत्यधिक बढ़ गए हैं, उनके मीटर एवं विद्युत आपूर्ति की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाए। निदेशक ने 15 दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित