देवरिया, जून 09 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि घरेलू गैस की कीमत बढ़ा कर सरकार आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

श्री श्रीवास्तव ने " यूनीवार्ता" से कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, तेल और जरूरी चीज़ों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से देश भर में आम लोगों की ज़िंदगी दिन-ब-दिन मुश्किल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, व्यवसाईक गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी जहां आम आदमी परेशान हैं और रोजमर्रा की ज़िंदगी और महंगी होती जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित