घनौर , अप्रैल 02 -- युवा अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर ने गुरूवार को कहा कि घनौर में पिछले नौ सालों से रुके हुए विकास कार्यों को उनकी सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

श्री झिंजर ने कहा कि राजपुरा के आसपास के क्षेत्रों, खासकर पंजाब एन्क्लेव और चौहान कॉलोनी, में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। यहां सीवरेज, पीने के पानी की सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकारों पर उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में घनौर हलके में कोई विशेष विकास नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित