भरतपुर , जून 24 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी आरबीएम अस्पताल में बुधवार को डॉक्टर द्वारा घण्टों इंतजार के बाद भी मरीजों को देखने से मना कर देने पर बवाल मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आक्रोशित मरीजों ने डॉक्टर के चेम्बर के बाहर हंगामा करके धरना दिया जिसकी वजह से कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी मची रही।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि करीब एक घण्टे देरी से अस्पताल पहुंचने पर मरीजों की टोकाटाकी से नाराज गैस्ट्रो विभाग में तैनात एक डॉक्टर ने मरीजों का इलाज शुरू करने की जगह अपने चेम्बर का गेट बंद कर लिया। जिसे मरीजों की चीख पुकार एवं हो-हल्ला के बाद भी नही खोला गया।
डॉक्टर की इस हठधर्मिता के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ जमा होने के साथ ही लंबी कतारें लग गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित