ग्वालियर , जुलाई 25 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 (ज़ोन ए और बी) रविवार को देश भर की 15 अकादमियां मुकाबला करेगी। नौ दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट तीन अगस्त को सपन्न होगा।
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पूल ए में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ गुजरात - हॉकी अकादमी, हॉकी फ़ैमिली बड़खलसा एनसीआर हॉकी सोसाइटी और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी शामिल हैं।
पूल बी में खालसा कोलकाता की स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी, राजा करण हॉकी अकादमी, आर के रॉय हॉकी अकादमी और मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन शामिल हैं। पूल सी में अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी और तमिलनाडु हॉकी अकादमी हैं। पूल डी में रितु रानी हॉकी अकादमी, वादिपट्टी राजा हॉकी अकादमी, भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता और चीमा हॉकी अकादमी शामिल हैं।
लीग स्टेज में टीमें अपने पूल के अंदर राउंड-रॉबिन मैच खेलेंगी -- जिसमें जीत पर तीन पॉइंट, ड्रॉ पर एक पॉइंट और हार पर शून्य पॉइंट मिलेंगे। जिन मैचों में नतीजा निकलना ज़रूरी होगा, वहां टाई होने पर एफआईएच टूर्नामेंट नियमों के अनुसार शूट-आउट से फ़ैसला किया जाएगा।
हर पूल की टॉप टीम दो अगस्त को होने वाले सेमी-फ़ाइनल में पहुंचेगी, जिसके बाद तीन अगस्त को तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ़ और फ़ाइनल मैच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित