पटना , अक्टूबर 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में श्रद्धालुओं के साथ हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में श्रद्धालुओं के साथ हुई भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित