ऑकलैंड , अक्टूबर 30 -- ग्लेन फिलिप्स (107) रन की शतकीय और माइकल ब्रेसवेल (65) की अर्धशतकीय पारियों बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 260 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
इससे पहले आज यहां भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को मयंक यादव ने शुरुआती झटके दिये। उन्होंने पहले ओवर में टिम साइफर्ट (तीन) को और तीसरे ओवर में डैरिल मिचेल (24) रन का शिकार किया। मिचेल ने नौ गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। आठवें ओवर में अक्षर पटेल ने टिक कर खेलने का प्रयास कर रहे फिन ऐलन (31) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये। 11वें ओवर में मयंक यादव ने बेवन जैकब्स (सात) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित