, Aug. 31 -- एरिजोना, 31 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) अमरीका के एरिजोना राज्य में स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आयी बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एनबीसी ने सोमवार को पार्क अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रैंड कैन्यन के सुदूर इलाके में आयी अचानक बाढ़ के बाद दस से ज्यादा लोग लापता हैं। 'नेशनल पार्क सर्विस' ने लापता लोगों की अनुमानित संख्या 20 से घटाकर 15 कर दी है और खोज अभियान लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित