नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अंडमान-निकोबार के ग्रेट निकोबार में विकास नहीं बल्कि विनाश की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार जिस योजना को "प्रोजेक्ट" बता रही है, वह दरअसल बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई और लोगों के विस्थापन का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत करीब 160 वर्ग किलोमीटर वर्षा वनों को खत्म किया जा रहा है, लाखों पेड़ों को काटने के लिए चिन्हित किया गया है और स्थानीय समुदायों की अनदेखी कर उनके घर छीने जा रहे हैं।
उन्होंने इस क्षेत्र का दौरा करने के बाद केंद्र सरकार की परियोजना पर हमला करते हुए कहा कि वहां के आदिवासी समुदाय और बसने वाले लोग बेहद सरल और सुंदर हैं, लेकिन उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित