ग्रेटर नोएडा , अगस्त 04 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र में रह रहे पीलीभीत के एक 20 वर्षीय युवक ने मफलर का फंदा बनाकर खिड़की के जंगले से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि हबीबपुर गांव में किराये के कमरे में रहने वाले इस युवक प्रियांशु पुत्र राजपाल के बारे में, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित