ग्रेटर नोएडा , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के गुर्जरपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से नामीबिया के 19 वर्षीय नामीबियाई छात्र पीटर टांगीनी तुतलानी पेंगु की मौत हो गई। हादसा शनिवार को हुआ था।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को गुर्जरपुर के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान नामीबिया निवासी पीटर टांगीनी तुतलानी पेंगु के रूप में हुई। वह नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में लैब टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र था और ग्रेटर नोएडा के गुर्जरपुर क्षेत्र में रह रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित