ग्रेटर नोएडा , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय युवक ने अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मथुरापुर निवासी सोनू पुत्र ओमवीर का सोमवार को घरेलू विवाद हुआ था। इसके बाद उसने सेक्टर म्यू-2 स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित