ओस्लो , फरवरी 22 -- ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन ने रविवार को कहा कि उनके देश को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजी जाने वाली 'हॉस्पिटल शिप' में कोई रुचि नहीं है।

श्री ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि वह लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर एक 'हॉस्पिटल शिप' ग्रीनलैंड भेज रहे हैं ताकि देश में जो भी लोग बीमार हैं, उनका इलाज किया जा सके।

श्री नील्सन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि इस प्रस्ताव का जवाब है "नहीं, धन्यवाद।" उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली है, जहां नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। यह ग्रीनलैंड के समाज का मूलभूत हिस्सा है। उन्होंने इसकी तुलना अमेरिका से करते हुए कहा कि वहां डॉक्टर को दिखाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित