मुरैना , मई 02, -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के 28 गांवों के किसान ग्रीनफील्ड आगरा - ग्वालियर एक्सप्रेस - वे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध में उतरे हैं और शनिवार को भी उनका अनिश्चितकालीन धरना लहर ग्राम में जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर एक जुट होकर होकर सरकार ओर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। किसान साफतौर पर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं कि जब तक उन्हें उनकी भूमि का उचित ओर बाजार दर से चार गुना मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

किसानों का कहना हैं कि यह एक्सप्रेस- वे अंबाह, मुरैना ओर बानमौर तहसीलों से होकर गुजर रहा है, जिससे हजारों किसानों की भूमि को कब्जे में लिया जा रहा है। ऐसे में उनकी आजीविका का मुख्य साधन छिन जाएगा ओर उनके परिवारों की चार गुना आर्थिक गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

किसानों ने आरोप लगाया है कि शुरुआत में उन्हें जो मुआवजा राशि दी गई वह वास्तविक बाजार मूल्य से काफी कम हैं। किसानों की मांग हैं कि उन्हें नई नीति के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित