बाड़मेर , अगस्त 05 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बाड़मेर इकाई ने बालोतरा जिले में एक ग्राम विकास अधिकारी को 4500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की बाड़मेर इकाई में शिकायत की कि धोरीमन्ना पंचायत समिति के जूनाखेड़ा पंचायत समिति में उसकी पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की तीसरी किश्त के रूप में 60 हजार रुपये पारित करके जिओटेकिंग फोटोग्राफ लेकर ऑनलाइन करने की एवज में जूनाखेड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी सपना कुमारी साढ़े चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित