पटना , अप्रैल 08 -- बिहार में प्रथम चरण में 2000 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केन्द्र खोला जाएगा।

पंचायती राज विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने बुधवार की विभाग की समीक्षात्मक बैठक में बताया कि 15 अप्रैल तक सारी प्रक्रिया पूरी कर चयनित ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से आधार सेवा केंद्र आरंभ करने का निर्देश पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया है।

श्री सिंह ने बैठक में कहा कि प्रदत्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने के लिए विभाग की ओर से विकसित ई-पंचायत बिहार पोर्टल पर यू सी मॉड्यूल की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद पोर्टल के माध्यम से यू सी समर्पित करना सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से घोषित सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत एक अप्रैल 2026 से राज्य की ग्राम पंचायतों में अवस्थित मोक्षधाम/कब्रिस्तान में अंत्येष्टि के बाद मृतक के परिजनों को 24 घंटें के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का निदेश विभाग द्वारा निर्गत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित