पटना , मई 20 -- ्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को कहा कि ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने आज विभागीय मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति यात्रा से संबंधित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण तथा समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि उनका विभाग सीधे तौर पर आम-जनजीवन से जुड़ा विभाग है और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की विकासात्मक प्रतिबद्धता का सबसे महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के लिए विभागीय कोष उपलब्ध हैं, उन्हें हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित