चंडीगढ़ , जून 6 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं और नागरिकों से आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण युवाओं के कौशल विकास और किसानों की समृद्धि में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब ग्रामीण भारत मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा।
समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने संस्था को आत्मनिर्भर भारत का जीवंत मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि सेवा, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कौशल विकास केंद्र और श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित