पटना , मार्च 26 -- ारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारियों को पटना स्थित जीविका कार्यालय के सभागार में ट्रेनिंग दी गई।
ट्रेनिंग में इन पदाधिकारियों को प्रशासनिक सेवा संबंधी बारीकियों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में आज समूह की दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
श्री शर्मा ने दीदियों के हाथों तैयार होने वाले उत्पाद, उनकी गुणवत्ता और बाजार की उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इस राशि से अधिकांश महिलाओं ने खुद का रोजगार शुरू भी कर लिया है। उन्होंने कहाकि राज्य में महिलाएं खुद की मेहनत और सरकार के सहयोग से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित