पटना , फरवरी 28 -- बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को पटना जिले के पुनपुन प्रखंड स्थित शहीद रामानंद रामगोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों युवक-युवतियों एवं जीविका दीदियों की उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी उपस्थिति रही।इस रोजगार मेले में कुल 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार की तलाश में आए 987 युवक-युवतियों ने आवेदन पत्र जमा किए, जिनमें से प्राथमिक स्तर पर 167 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मेले में एचसीएल,ब्लिंकिट, पेटीएम, गार्डियन सिक्योरिटी, टीसीआई सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल रहीं। कुछ युवाओं को दो लाख 50 हजार तक का सालाना पैकेज प्राप्त हुआ है, जिसका नियुक्ति पत्र मंत्री श्री कुमार के द्वारा दिया गया।
यह आयोजन स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित