विजयवाड़ा , अक्टूबर 26 -- राष्ट्रीय सरस मेला 2026 ग्रामीण महिलाओं के उद्यमशीलता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरा है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित मेले में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रही हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश की चंद्रकला लकड़ी की नक्काशी के कारोबार से सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार हासिल कर रही हैं। गोवा की सिद्धि सोशल मीडिया के जरिए अपने परिधान व्यवसाय को बढ़ाकर सालाना 60 लाख रुपये का कारोबार कर रही हैं। वहीं झारखंड की कुंवारी बरवा रागी उत्पादों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दे रही हैं, जबकि आंध्र प्रदेश की सिंगमपल्ली पार्वती काजू प्रसंस्करण से सालाना 50 लाख रुपये का कारोबार कर रही हैं।

राष्ट्रीय सरस मेला 31 अक्टूबर तक रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित