, Sept. 22 -- एनटीपीसी की उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना भी ग्रामीण और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। पूर्वी क्षेत्र-1 में प्रत्येक वर्ष सरकारी विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रत्येक विद्यार्थी को तीन हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाती है। ग्रामीण परिवारों के लिए ऐसी सहायता का महत्व केवल आर्थिक नहीं है। यह बच्चों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है और परिवारों में शिक्षा के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती है।

ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एनटीपीसी की बालिका सशक्तीकरण योजना भी संचालित की जा रही है। वर्ष 2018 में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली ग्रामीण बालिकाओं के लिए शुरू की गई इस योजना में पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मरक्षा, योग, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाता है।

एनटीपीसी के अनुसार, वर्ष 2026 तक 17 राज्यों की 15 हजार से अधिक बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। पूर्वी क्षेत्र-1 में वर्ष 2026 के दौरान सात परियोजना परिसरों में आयोजित सात ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं में 560 बालिकाओं ने भाग लिया। चार सप्ताह की इन आवासीय कार्यशालाओं में बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है और शीतकालीन अवकाश के दौरान भी आगे की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित