पटना, अक्टूबर 19 -- िहार में ग्रामीण सड़कों का विस्तार गांवों में आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ लोगों के जीवन में भी बदलाव ला रहा है। ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत राज्य में अब तक 3,971 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है और 4,631 बसावटें सड़क संपर्क से जुड़ चुकी हैं। पक्की सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों के लिए आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और बाजार तक पहुंचना आसान हुआ है। कभी खराब रास्तों के कारण घंटों का सफर तय करने वाले ग्रामीण अब कम समय में पहुंच रहे हैं।

ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत बन रही पक्की सड़कें गांवों को मुख्य सड़कों और बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनसे न केवल लोगों का आवागमन आसान हुआ है, बल्कि रोजगार, खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामों में भी सुविधा मिली है। सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचना भी आसान हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित