नयी दिल्ली , मई 20 -- सरकार जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव में सामुदायिक भागीदारी तथा स्थानीय स्वामित्व को बढ़ावा दे रही है ताकि सुरक्षित पेयजल आपूर्ति को टिकाऊ बनाया जा सके।

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) के सचिव अशोक के. के. मीणा ने बुधवार को 'सुजल ग्राम संवाद' के सातवें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के अनुभवों और स्थानीय स्तर की अच्छी पहलों से ग्रामीण जल प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 में समुदाय आधारित और टिकाऊ जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा ग्राम पंचायतों और स्थानीय समुदायों को गांवों की जलापूर्ति प्रणालियों के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित