सुपौल , अगस्त 30 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में रविवार को सनपतहा गांव के समीप कोसी सुरक्षा बांध के किनारे ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोसी नदी से निकलकर एक मगरमच्छ सूखी जमीन पर आ गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने उसे रस्सी से पकड़कर एक पिलर से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस तथा वन विभाग को दी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मापे जाने पर मगरमच्छ की लंबाई करीब छह फीट पाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित