रुद्रप्रयाग/24मार्च(वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी 31 मार्च को विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत भौंसाल में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए आज मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ़. आशीष रावत ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सके। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आगामी मंगलवार को ग्राम पंचायत भौंसाल में भ्रमण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि तीन सदस्यीय गठित अधिकारियों की टीम में उनके अलावा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान व जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। साथ ही समस्त विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित