देहरादून , अगस्त 29 -- उत्तराखंड के देहरादून स्थित ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में शनिवार को 20 स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को एआई टूल्स, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और अन्य आधुनिक एआई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने शिक्षकों को एआई की बुनियादी जानकारी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उसके व्यावहारिक उपयोग तक विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग और शिक्षा में एआई के भविष्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही चैटजीपीटी, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, गूगल जेमिनी और कैनवा एआई जैसे आधुनिक एआई टूल्स के उपयोग और इनके माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में भी बताया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित