सुलतानपुर , अप्रैल 01 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दीपक सिंह पर थाना परिसर में हमले के मामले में गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक राकेश प्रताप सिंह को अदालत से राहत मिली है।
न्यायालयीय सूत्रों के अनुसार, उच्च न्यायालय के निर्देश पर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत (मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा) ने बुधवार को मामले की कार्यवाही स्थगित करने का आदेश दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रविवंश सिंह पंकज ने अदालत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति प्रस्तुत करते हुए बताया कि 17 मार्च को सह-आरोपी प्रशांत सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी थी।
अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित