देहरादून , जून 17 -- उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड क्षेत्र में नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे एक घोड़ा संचालक द्वारा सूचना दी गई कि गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस को वहां एक अज्ञात व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में मिला। शव को स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से मुख्य सड़क तक पहुँचाया गया। मृतक की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित