बारां , जुलाई 27 -- राजस्थान में बारां में 'गौ सम्मान आह्वान' अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने को लेकर सोमवार को साध्वी दीदी प्रज्ञा गोपाल के सानिध्य में गौसेवकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पूरजोर मांग की गई है। इस अवसर पर साध्वी दीदी प्रज्ञा गोपाल ने गौ प्रेमियों, कार्यकर्ताओं और सनातनियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित