गौतमबुद्धनगर , अप्रैल 04 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों-दादरी, जेवर एवं सदर तहसील-में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल एक सौ पचास से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से ग्यारह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
दादरी तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (भू/अ0) बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया,आज दादरी तहसील में समाधान दिवस के मौके पर सर्वाधिक एक सौ छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से आठ शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।
वहीं दूसरी ओर जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां उन्होंने जानकारी दी और बताया शनिवार के दिन समाधान दिवस के अवसर पर इकतालीस शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित